आपदा विभाग से गंगा नदी में डूबे छात्र के परिजनों को मुखिया ने दिया चार लाख का चेक
पंकज कुमार सिहं। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सोनौली गांव के युवक का मौत दिनांक 06 जून को पटना के इंदिरा घाट सदाकत आश्रम के समीप गंगा नदी में गिरने के कारण रोहित कुमार तिवारी पिता रविंद्र कुमार तिवारी ग्राम पोस्ट सनौली थाना मशरक जिला सारण के निवासी की डूबने के कारण मौत हो गई थी। जिसमें आपदा विभाग के द्वारा चार लाख का अनुदान मुखिया श्रीमती चंपा देवी के हाथों रविंद्र कुमार तिवारी को दिया गया।मृतक रोहित तिवारी जो बिजेंद्र तिवारी सोनौली पैक्स अध्यक्ष के भतीजा थे।वह पटना में रहकर पढ़ाई करता था। जिस घटना को सुनकर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह आए थे। दोनों नेताओं के आदेश पर यह राशि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द प्राप्त हुआ । इस अवसर पर मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार,आशुतोष तिवारी, रविंद्र तिवारी, मनीष कुमार तिवारी, मंटू राय और रामबाबू राय उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग