राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में मंगलवार को भर्ती कराया गया। घायल महिला कर्ण कुदरिया गांव निवासी बिन्दु देवी पति विजय राय ने थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है महिला ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर भैंस बाध रही थी उसी समय लाठी-डंडे से लैस होकर चुल्हाई राय समेत आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।मामले में थाना पुलिस दिए आवेदन पर जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग