- एरिया मैनेजर ने दर्ज कराया प्राथमिकी
राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक में ग्रामीण महिलाओं को स्व रोजगार के लिए ऋण देने वाली आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी महिला ग्राहकों का खाता नंबर बदल अपने रिश्तेदार के खाता पर 50 लाख 5 हजार रुपया ट्रांसफर कर कंपनी को चुना लगा दिया। कंपनी के एरिया मैनेजर मुकेश कुमार सरमोहपुर , दरभंगा निवासी ने मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे कहा गया है कि कंपनी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से रजिस्टर्ड है। जो ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को ईएमआई पर स्व रोजगार के लिए ऋण देती है। कंपनी में कार्यरत साजन कुमार सिंह पिता संजय कुमार सिंह, मीरा मुसहरी खैरा, छपरा तथा गौरव कुमार पिता अनिल कुमार, छपरा अभिमान, अमनौर सारण ने 87 गरीब ग्रामीण महिलाओं का खाता नंबर बदलकर अपने परिचित एवम रिश्तेदारों के खाता में रुपया डाल लिया। जिससे कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ वही गरीब महिलाओं को ऋण नहीं मिल सका है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पुअनि आशुतोष कुमार के नेतृत्व में जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग