राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गोपाल वाड़ी गांव में झाड़ी में छुपाकर रखा गया 200 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सुंचना के आधार पर थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने छापेमारी की तों झाड़ी में छुपाकर रखा गया 200 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जांच-पड़ताल की गई तों जप्त शराब दक्षिण टोला गांव निवासी विजय कुमार पिता प्रभु राय, मंटू राय पिता मुकुल राय, गोपाल वाड़ी गांव निवासी रोहित कुमार पिता सुरेन्द्र रावत की बताई गयी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग