राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा व आसपास में घटित तीन अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये है। बताया जाता है कि छपरा- सीवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर एकमा हाई स्कूल के समीप साइकिल चालक को बचाने के दौरान बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से बाइक चालक अभिषेक कुमार घायल हो गये। वहीं दूसरी ओर एकमा में दो युवक और दाउदपुर में एक युवक बाइक दुर्घटना में घायल हो गये है। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग