राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर घटित मारपीट की अलग -अलग घटनाओं में सात महिला समेत 20 लोग घायल हो गये है। घायलों में धर्मपुरा गांव के अमन कुमार, संजय सिंह, नवलपुर गांव के सोनी शर्मा, इनायतपुर गांव के सालिम मियां लालपुर गांव के रानु देवी, जमनपुरा गांव के सुमांती देवी, सत्येन्द्र कुमार शर्मा, मणी कुमार शर्मा, सुदामा शर्मा, जुली देवी, एकमा गांव के धन्न प्रसाद, राजेन्द्र शर्मा, ललिता देवी, फुचटी खुर्द गांव के तेतरा कुमारी, दीपू कुमार राय, निशा देवी, खुशी देवीदेवी व छोटे कुमार शामिल हैं. घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इमरान अहमद, डॉ. आयुषमान कुमार व डॉ. गुंजन कुमार ने किया. इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग