राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी में लिए गए निर्णय के अनुसार संघ के तिरहुत प्रमंडल के संयोजक रहे बैजू कुमार को संघ के बिहार प्रदेश का प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर गुड्डू एवं प्रदेश महासचिव तसौवर हुसैन ने बताया कि श्री कुमार संगठनकर्ता के रूप में एवं संघ को मजबूत करने की दिशा में अनवरत कार्य करते रहे हैं। जिनकी कार्य कुशलता ने संगठन को मजबूती प्रदान की है। आगे प्रदेश प्रवक्ता के रूप में भी संगठन के कार्यकलापों को आम शिक्षकों तक पहुंचायेंगे और उन्हें संगठन से भी जोड़ने का काम करेंगे। इस अवसर पर बैजू कुमार को संघ का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किये जाने पर संघ के प्रदेश सचिव सुनील तिवारी, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अल्पना मिश्रा, संघ के कानूनी सलाहकार अभिषेक रंजन सहित सारण जिलाध्यक्ष डा.राजेश यादव, जिला सचिव मंजीत तिवारी, संजय सिंह चुन्नू, सीवान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, गोपालगंज जिलाध्यक्ष दिलीप चौबे, प्रमंडलीय सचिव प्रभुनाथ राय, सहरसा जिलाध्यक्ष शैलेश झा, जिला सचिव प्रमोद कुमार सहित संघ के मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश गिरि के अलावा आम शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उन्हें बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग