राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय बलिया मोड़ से अंग्रेजी शराब लदी एक कार जब्त की है। जब्त कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी फ्रूटी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने तस्करी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार से यूपी से बिहार शराब का खेप आने वाला है। पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया और तस्कर उस जाल में फंस गए। जानकारी के मुताबिक कार दिखाई दी तो पुलिस रोककर जांच करने लगी। अंदर देखा गया तो तहखाना बनाकर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा गया था। चालक व तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कार से 775 पीस फ्रूटी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार यह शराब बलिया से चला था जिसे हाजीपुर पहुंचाना था। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग