राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त गांव में पुलिस से चोरी छिपे शराब का धंधा किया जा रहा है। जिसपर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मौके से 25 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी इनायतपुर गांव के राजेश राय बताया जाता है। जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद मद्य निषेद के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग