राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड के युवाओं के लिए मांझी कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय माली का प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिसमें 40 ग्रामीण युवा शामिल हो रहे हैं। प्रथम दिन उद्यान विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र चंदोला ने प्रशिक्षण की रूप-रेखा की जानकारी देते हुए बताया कि लीची के अलावें आम का कलम बांधना, फलदार पेड़ों की कटाई-छंटाई करना, फूलों व सब्जियों की नर्सरी के लिए जमीन चुनना, वैज्ञानिक विधि से बागवानी आदि समेत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। डॉ अभय कुमार सिंह ने बागवानी में माली के महत्व की चर्चा की। मौके डॉ कन्हैया लाल सेंगर, डॉ राहुल, डॉ सौरभ शंकर पटेल, डॉ विजय कुमार आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग