राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव से तरैया बजार पर कम्प्यूटर की पढ़ाई करने गई छात्रा लापता हो गई है। इस संबंध में छात्रा की मां ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी पुत्री प्रतिदिन साईकिल से तरैया बाजार पर कम्प्यूटर का क्लास करने जाती थी। 09 जुलाई को सुबह साईकिल से घर से पढ़ने गई और संध्या तक लौट कर नहीं आई है। उसका मोबाइल भी नॉट रिचेबल आ रहा है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग