राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। स्नातक पार्ट वन सत्र 2022-2025 में एडमिशन के लिए चल रहे आवेदन प्रक्रिया को विवि प्रशासन ने और विस्तारित करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को जेपीविवि के कुलपति के निर्देश पर स्नातक पार्ट वन में एडमिशन के लिए अंतिम तिथि को 12 जुलाई से बढ़ाकर 21 जुलाई कर दिया है। बताते चलें की अभी सीबीएसई बोर्ड के 12 वीं का रिजल्ट अभी घोषित नही हुआ है। ऐसे में एडमिशन तिथि के विस्तार नहीं करने की स्थिति में सीबीएसई बोर्ड से 12 वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र जेपीविवि के यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने से वंचित रह जाते। इसकी जानकारी विवि के सीसीडीसी सह पीआरओ प्रो.हरिश्चंद्र ने दी। उधर चर्चा है कि विवि में इस बार यूजी पार्ट वन में एडमिशन के लिए आवेदन भी कम आए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग