पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बंगरा पंचायत के वार्ड नंबर-16 में आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित वार्ड सभा में वार्ड सचिव का चुनाव तीसरे बार भी नहीं हो सका। प्रखंड से नियुक्त अधिकारी व चुनाव पर्यवेक्षक नहीं पहुचने से वार्ड 16 के सदस्य महिला-पुरूषों में आक्रोश दिखा। वहीं वार्ड नं 17 में मिडिल स्कूल चरिहारा में प्रखंड कार्यालय द्वारा चयनित चुनाव स्थल पर 16 नंबर वार्ड से मात्र एक दर्जन लोग ही पहुंच सके। जिस से चुनाव स्थगित कर देना पड़ा। वार्ड नं- 16 के वार्ड सदस्या पुमपुम देवी ने कहा कि राजनीतिज्ञों के दबाव में आकर 16 नंबर वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र है। जहा चुनाव के लिए सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित हुए है। लेकिन राजनीतिज्ञों के दबाव में पदाधिकारी आकर चुनाव को 17 नंबर वार्ड में जाकर कराना चाहते है। जो नियम के विरूद्ध है। पूर्व उपप्रमुख नीलेश सिंह ने कहा कि दो बार 16 नंबर वार्ड में आयोजित वार्ड सभा में वार्ड सचिव चुनाव को ले मारपीट हो गई है। हालांकि इस बार चुनाव को ले थाना पुलिस बल भी पहुंची तब तक चुनाव कराने आए अधिकारी चले गए थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग