राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डेवढ़ी में तरैया पुलिस ने छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब जब्त किया है। जिसके आलोक में शराब बिक्री में संलिप्त महिला धंधेबाज गीता देवी पर पीएसआई प्रवेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त महिला अपने घर के आगे एक झोपड़ी में शराब छिपा कर रखी है और बिक्री करती है। जिसके आलोक में छापेमारी की गई तो बीस लीटर देसी शराब झोपड़ी से बरामद किया गया है। इसके बाद महिला धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग