राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड वार्ड संघ 16 जुलाई को अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना देंगे। तरैया प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष राजू कुमार व सरंक्षक शैलेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से एक पत्र तरैया बीडीओं को दिया है। दिये गये पत्र में कहा गया है कि बिहार प्रदेश वार्ड संघ के आह्वान पर आगामी 16 जुलाई को अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना – प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जायेगा। वार्ड सदस्यों के अपने अधिकारों व कर्तव्यों को लेकर है। वार्ड संघ ने उक्त पत्र की प्रतिलिपि तरैया सीओ व थानाध्यक्ष को भी दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग