राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भटगाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन व्यक्ति घायल हो गये है। घयाल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला जयंती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में घायल महिला ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का कहना है कि राकेश पाठक मेरे घर के बगल में चापाकल व बेढ़ी को उखाड़ कर फेंकने तथा गाली गलौज करने लगे। जब विरोध की तो पकड़कर मेरे साथ छेड़खानी करने लगे। शोर सुनकर मेरे पति हरेन्द्र पाठक व पुत्र कुनकुन दौड़ कर बचाने आये तो उज्ज्वल पाठक, हरिशंकर पाठक, मुन्ना पाठक, निशा देवी सभी ने मिलकर दोनों को पकड़ कर लाठी डंडे से मारने लगे। मारपीट के दौरान मेरे शिवनाथ पाठक व राकेश ने घायलावस्था में गले से मंगलसूत्र निकाल लिये। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग