राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। थाना क्षेत्र के भाथा गांव निवासी धनंजय साह की पत्नी मूर्ति देवी ने पति सास देवर तथा ननद पर पांच लाख रुपये दहेज मांग पूरा नहीं करने पर मारपीट कर हत्या करने की साजिश रचने को लेकर पति समेत पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में महिला ने बताई है कि गत पांच साल पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। दहेज में बाइक,पांच लाख रुपए नगद,कुलर फर्नीचर जेवर आदि लेकर शादी हुई थी। शादी के कुछ बाद से पति धनंजय साह, सास,बिपिनी देवी,देवर नीरज कुमार,ननद नीतू देवी,रेणु देवी रानी देवी द्वारा हत्या करने की साजिश रच रहा है। जिसको लेकर महिला ने पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग