विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। परसा| परसा मकेर मुख्यमार्ग पर फतेहपुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मकेर थाना क्षेत्र के बबुली भाथा गांव निवासी अफजल हुसैन का 28 वर्षीय पुत्र विशाल आलम बताया गया है। जानकारी के अनुसार विशाल अपने एक साथी इरशाद आलम के साथ बाइक से परसा की ओर जा रहा था तभी बिपरीत दिशा से जा रही अनियंत्रित ने रौंद दिया । ग्रामीणों की सूचना पर 112 न. की पुलिस मौके पर पहुंची व दोनो को सीएचसी परसा लायी। जहां चिकित्सक ने विशाल को जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया जबकि इरशाद को प्राथमिक उपचार के उपरांत पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां शव की पहचान के बाद स्वजनों के रोदन क्रंदन से कोहराम मच गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग