राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित पहारपुर के पास बीते संध्या बाइक के ठोकर से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक पहारपुर गांव निवासी श्यामदेव राय 45 वर्षीय पुत्र पाचू राय बताया जा रहा है। बताया जाता है की मृतक पाचू राय अपने घर के पास सड़क किनारे थे तभी एक अनियंत्रित बाइक आई और जोरदार ठोकर मार दी जिससे यह बुरी तरह लहुलुहान हो वही गिर पड़ा आस पास के लोग और परिजन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर गय जहा इलाज किया गया उसके बाद कही उसके टुटे पैरो को प्लास्टर कराया जा रहा था तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई स्थानीय पुलिस ने पहुच मृतक के परिजन से फर्दब्यान लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए परिजन को सौंप दिया इस घटना को लेकर मृतक के पत्नी लालमुनी देवी पुत्र राहुल रोहित सहित पुरे परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग