राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के परसा गढ़ बाजार उदासी पोखरा स्थित 200 सौ केवी के ट्रांसफॉर्मर सोमवार की संध्या जल जाने से उपभोक्ता गर्मी से परेशान हो रहे है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की शाम ट्रांसफॉर्मर में एकाएक जोड़दार आवाज आई और ट्रांसफॉर्मर काम करना बंद कर दिया।जिससे इस क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई।बिजली के नही रहने एवं मौसम की गर्मी से लोग बेहाल हो उठे।गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घर से बाहर आधी रात सड़क पर टहलते नजर आ रहे थे।इस संदर्भ में पूछे जाने पर इस क्षेत्र के कार्यरत एक बिजली कर्मचारी ने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय जेई को दे दी गई है जल्द ही ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग