निरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। सारण के बिकाश को गति देने को लेकर जिले भर से आये तमाम छोटे बड़े अधिकारियों के साथ भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने बुधवार को अमनौर अपने आवासीय परिसर के सभागार भवन में समीक्षातमक बैठक किया। इस दौरान सरकार के अपर सचिव सहित जिले के भू- अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार पदाधिकारी व भूमि अधिग्रहण, सभी अंचलों के सीओ, मुख्य अभियंता जलसंसाधन गोपालगंज, मुख्य अभियंता नहर प्रमंडल सीवान, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण छपरा व सोनपुर, जिला कल्याण पदाविकारी, सर्वेयर व सारण सिविल सर्जन बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए। रूढ़ी ने अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर सारण के विकास के मामले की समीक्षा की।साथ ही कई दिशा- निर्देश दिया।अधिकारियों से अमनौर, छपरा, गरखा व परसा बाइपास सड़क निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण व उससे संबंधित कार्यों में तेजी लाने पर अधिकारियों से बात किया।
इन्होंने चल रहे कार्ये का समीक्षा किया। अधिकारीओ से एक बाईपास व सड़क निर्माण मामले पर एक एक बिंदु पर बात किया, अधिकारियों ने तैयार रोड मैप सांसद के समक्ष प्रस्तुत किया। सांसद श्री रूडी कार्य को गति देने व धरातल पर उतारने के प्रति काफी गंभीर दिखें। उन्होंने कहा कि सारण में चल रहे रसोई गैस पाइप लाइन, बाईपास,सड़क निर्माण से संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट व जानकारी साझा की। सारण विकास के में मामले में सबसे अव्वल हो यह मेरी पहली प्राथमिकता है। सारण के साथ सीवान व गोपालगंज तक विकास कार्यो से चकाचौध हो। इस दौरान सांसद रूडी ने ग्रामीण विकास व पथ निर्माण सहित नहर प्रमंडल के अधिकारियों से संचालित योजनाओं का फीडबैक लिया। साथ ही उस पर विस्तार से चर्चा की। सारण की एसएच, एनएच व ग्रामीण सड़कों की अच्छी ब्यवस्था पर बल दिया। कई मामलों में सांसद ने अधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराया ।इधर पर्यटक स्थल केंद्र के पोखरा में मढौरा के एक युवक के डूबने से हुई मौत पर दुःख ब्यक्त किया।इन्होंने कहा कि पोखरा काफी गहरा है इसलिए स्नान करने पर रोक लगा दी गई है।जबतक पूर्ण सुविधा उपलब्ध न हो जाये स्नान नही करने का अपील किया। इस दौरान उन्होंने संसदीय क्षेत्र के दर्जनों फरियादियों के फरियाद भी सुनी। साथ ही मौके पर अधिकारियों से बात कर निष्पादन भी किया। ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर फरियादी सुबह से ही आवासीय परिसर में जमे हुए थे। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह, निरंजन शर्मा, शेखर प्रसाद सिंह, ई सत्येन्द्र सिंह,पीयुश कुमार, अंगद सिंह, आदि उपस्थित थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा