संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित टोले परसा मे सदगुरू श्री रंगनाथ तिवारी के अनुयायी शिष्यो द्वारा धूमधाम एंव भव्य तरीके से गुरू पूर्णिमा मनाया गया। सर्वप्रथम अनुयायी शिष्यों द्वारा सदगुरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सदगुरू के परम अनुयायी कैशल किशोर तिवारी ने गुरू शिष्य की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की सदगुरू क्रियायोग के महान उपासक थे और वे गुरूमंत्र मे क्रिया योग की दीक्षा देते थें। कलियुग मे भव सागर से पार उतरने एवं बार बार जन्म मृत्यु के बंधन से छुटकारा पाने का सबसे सुगम एवं असान गुरूमंत्र क्रियायोग ही है। कार्यक्रम में भंडारे का भी आयोजन किया गया। जहां अनुयायी शिष्यो के अलावे आस पड़ोस के श्रद्धालु भक्तो ने प्रसाद् ग्रहण कर अपने को धन्य धान्य किया। कार्यक्रम मे गुंजने वाला धार्मिक गीत संगीत, गुरूमंत्र एंव सदगुरू के जयकारे से कार्यक्रम स्थल एंव आस पड़ोस मे धार्मिक माहैल कायम रहा.मौके पर पूर्व प्रमुख बीरेन्द्र सिंह बाबा, नागेन्द्र प्रसाद, राणाप्रताप सिंह, छोटे ओझा, पिंकु सिंह, भगेरन महतो, विपुल तिवारी, रमायण सिंह,संजय सिंह, सत्येन्द्र तिवारी सहित दर्जनों अनुयायी शिष्यो उपस्थित थें।
फ़ोटो(गुरु की ध्यान में लिप्त शिष्यगण)।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी