संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर का है। पीड़िता सुमित्रा देवी ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आठ लोगो को नामजद कर बताया है कि अपने खेत मे जा रही थी तभी पड़ोसी लगन साह, निशा देवी, अमित कुमार, बहादुर शर्मा, शिव प्रसाद गुप्ता, मुनिया कुमार आदि लोग गाली-गलौज करने लगे एवं मना करने पर लोहे के रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया। बचाव में मेरे पति और पुत्र आये तो नामजदों ने उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। झगड़ा का कारण पूर्व का जमीनी विवाद बताया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग