संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गांव के ही लोगों द्वारा युवक के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली- गलौज करने एवं चाकू से प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के रामधनाव का है। पीड़ित धनु राम के फर्दबयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि घर के बगल में ही खेत देखने गए थे। जहाँ मामूली बात को लेकर गांव के ही जितेंद्र राय, रविन्द्र राय एवं उपेंद्र राय जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली- गलौज करने लगे एवं मना करने पर चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए। हल्ला- गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक सभी नामजद फरार हो गए। लोगों के सहयोग से इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। इधर एससी/ एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग