जल नल योजना अधूरा रखने पर 5 वार्डो को नोटिस
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक(सारण)। प्रखंड के नवादा पंचायत के पांच वार्डो पर नीतीश कुमार की चहेती जल नल योजना का पूरा रूपया भुगतान लेकर कार्य को पूरा नही करने पर पंचायत के 5 वार्ड सदस्यों को पंचायत सचिव ने नोटिस निर्गत किया जिसमें उन्होंने बताया कि यदि नवादा पंचायत के वार्ड नम्बर-1,2,4,5,9 के वार्ड सदस्य यदि 15 दिनों के अन्दर बकाया कार्य को पूरा नही करतें हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत सचिव ध्रुप नाथ राय ने बताया कि नवादा पंचायत में वार्ड 1,2,4,5,9 के सदस्यों ने जल नल योजना का पूरा भुगतान ले लिया है और कार्य को अधूरा छोड़ दिए हैं। बार बार कहने पर भी कार्य पूरा नही करा रहें हैं। उन्हें बुधवार को नोटिस के माध्यम से बता दिया गया है कि काम को अविलंब पूरा कराये अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग