ट्रैक्टर पर लदा 1200 लीटर अवैध देशी शराब बरामद
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक(सारण)। थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव में थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए मौके पर स्वराज ट्रैक्टर ट्राली पर 6 प्लास्टिक डार्म में टोटल 1200 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। वही पुलिस बल को आता देख कारोबारी अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गए। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार की देर रात कुदरिया गांव से पुलिस के मुख्बीर ने गुप्त सूचना दी कि अवैध देशी शराब ( स्प्रीट) बड़ी मात्रा में टैक्टर ट्राली से बिक्री के लिए लाया गया है जिसपर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने जमादार हरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश यादव की अगुवाई में भारी संख्या में दल बल के साथ छापेमारी की जिसमें कुदरिया गांव में दालान पर से टैक्टर ट्राली पर लदा टोटल 1200 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वही पुलिस बल को आता देख अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी फरार हो गया। जप्त शराब पवन सिंह की बताई जा रही है। थाना पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जप्त कर लिया। जप्त टैक्टर ट्राली पर लदा देशी शराब और मोटरसाइकिल थाना लाकर मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग