संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी| पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड पर दाउदपुर स्टेशन के पूरब स्थित दुमदुमा ढाला संख्या 61/सी काे मंगलवार की देर शाम एक पिकअप वाहन ने ठोकर मारकर तोड़ दिया। जिससे आधा दर्जन ट्रेनें करीब दाे घंटे तक प्रभावित रही। गेटमैन के बयान पर पिकअप चालक पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना उस वक्त की है जब छपरा की ओर से आ रही एक मालगाड़ी का लाइन क्लियर हुआ। स्टेशन मास्टर की सूचना पर गेटमैन एसके सिंह ने गेट बंद कर दिया। तभी दाउदपुर बाजार की ओर से जा रहे एक पिकअप ने बंद गेट में ठोकर मारकर गेट के दोनों बूम को तोड़कर फरार हो गया। मगर गेटमैन ने पिकअप वाहन का नम्बर मोबाइल से खींच लिया। घटना की जानकारी मिलते ही छपरा से आरपीएफ, जीआरपी एवं पीडब्ल्यू आई ने घटनास्थल पर पहुच जांच शुरू कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग