पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत कार्यालय में मतदाताअाें की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही दावा-आपत्ति के लिए भी शिड्यूल जारी कर दिया गया है। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर बीडीओ मो.आसिफ के अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारी व सभी बीएलओ उपस्थित रहे। बीडीओ मो.आसिफ ने सभी बीएलओ को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी दावा आपत्ति दर्ज कराता है, उसे गंभीरता से लें । मशरक नगर पंचायत की मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गयी है। आम मतदाता 18 जुलाई तक दावा आपत्ति कर सकेंगे। वार्ड संख्या 01 से 16 तक की मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन हुआ है। सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रपत्र-2, सूची में दर्ज नाम के विरुद्ध आपत्ति प्रपत्र-3 में भरकर दी जाएगी। इसे लेकर निबंधन सह अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा ने जारी पत्र में बताया कि आपत्ति प्रखंड कार्यालय के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार के कक्ष में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मिल सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग