राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में सड़क दुर्घटना में मृत पांच वर्षीय बच्चे फैज अली के पिता मशरक थाना क्षेत्र के मशरक पूर्व टोला निवासी अलिशेर आलम ने बुधवार को ऑटो चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक के पिता का कहना है कि उसका पुत्र तरैया थाना के राजवाड़ा गांव में अपने मामा के घर रह रहा था। उसी दौरान सारण बांध के किनारे खेलने के दौरान एक अज्ञात ऑटो चालक तेजी एवं लापरवाही से आते हुए ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग