राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भटगाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में हरिशंकर पाठक ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें हरिन्द्र पाठक, विकास पाठक, आकाश पाठक एवं जयंती देवी को आरोपित किया गया है।पीड़ित का कहना है कि वह अपने नए घर से पुराने घर की ओर जा रहे थे। तभी उक्त लोग एक प्लानिंग के तहत घेर कर मारपीट करने लगे। साथ ही घर से आभूषण एवं 50 हजार रुपए लेकर चले गए। यहां बता दें कि इस संबंध में जयंती देवी ने भी पूर्व में अपने ससुर सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग