राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डेवढ़ी में कपड़ा व्यवसायी से हुए लूटकांड के आरोपी को तरैया बाजार से पुलिस ने देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि आरोपी मशरक थाना के मशरक तख्त गांव के सत्येंद्र कुमार बैठा है। जो डेवढ़ी लूट कांड में संलिप्त था। यहां बता दें कि 31 जून को डेवढ़ी में तरैया के अपना मार्केट के कपड़ा व्यवसायी मढ़ौरा निवासी शंकर साह के साथ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमे सत्येंद्र संलिप्त था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग