राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के फेनहरा में गुप्त सूचना के आधार पर तरैया पुलिस ने छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस संबंध में एएसआई रामविनोद राय ने शराब धंधेबाज फेनहरा निवासी दरोगा प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो दरोगा प्रसाद के घर के आगे एक चौकी के नीचे एक गैलन में पांच लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। जिसके आलोक में कार्रवाई की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग