संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मे सरकार के निर्देश के आलोक मे जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन की समीक्षा के क्रम मे पंचायतों मे योजनाओं का जाँच किया जा रहा है,जहा प्रधानमंत्री आवास योजना,लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पदाधिकारियों का जत्था चार पंचायतों मे पहुंची ।बनियापुर मे वरीय उप समाहर्ता उपेंद्र ठाकुर ,गोवा पिपरपाती मे डीटीओ सारण, हरपुर मे अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम धवरी मे प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर ने नल जल योजना, आवास योजना, आंगनबाड़ी ग्रामीण सड़क योजना विद्यालय, उप स्वास्थ केंद्र जन वितरण ,वृद्धस्वस्था पेंशन योजना की समीक्षा किया।जहा बीडीओ ने बताया कि धवरी पंचायत मे तीन वैसे आवास योजना के लाभुकों से राशि का वसूली कर ली गयी है,जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि उठाव कर कार्य प्रारम्भ नही किए,अब नीचे से क्रमांक को उठाकर अन्य को राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।बीडीओ ने बताया कि आवास सहायकों को बार बार बैठकों के माध्यम से मानिटरिंग करने की हिदायत दी जाती रही है।किसी भी योजना के क्रियान्वयन मे कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग