राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के गलीमापुर गांव में दहेज में अपाची गाड़ी नहीं मिलने से नाराज ससुरालवालों ने नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इस संबंध में पीड़िता रेणु देवी ने अपने पति सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पति बालेश्वर राय, सास उर्मिला देवी, ससुर भृगुनाथ राय, देवर प्रदीप कुमार, किस्मातो देवी तथा सोनी कुमारी को अभियुक्त बनाया गया है। पीड़िता का कहना है की उसकी शादी 21 मई 2021 को तरैया थाना के गलीमापुर गांव के बालेश्वर राय के साथ हुई थी। शादी में अपाची मोटरसाइकिल की जगह स्पेलेंडर मोटरसाइकिल दिया गया था। जिससे सुसराल वाले नाराज हो गए और शादी के बाद प्रताड़ित करने लगे। तीन-चार दिनों तक भूखा रख देते थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग