राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। शिक्षक नियोजन इकाई अपूर्ण रहने के कारण अगामी 15 जुलाई को पूर्व निर्धारित काउंसिलिंग प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार औपचारिक मेधा सूची का अनुमोदन 15 जून 22 तक एवं आपत्ति, दिनांक 04 जुलाई 22 तक प्राप्त करना था। इस संबंध में रिविलगंज कार्यपालक पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि शिक्षक नियोजन से संबंधित सभी अभ्यर्थी अवगत है कि रिविलगंज में नियोजन संबंधित गतिविधियां यथा मेधा सूची का अनुमोदन, निर्माण, काउंसलिंग, में शिक्षक नियोजन समिति की भूमिका महत्वपूर्ण है। दिनांक 09 जून 22 से ही शिक्षक नियोजन समिति अध्यक्ष एवं मनोनीत सदस्य के अभाव में ( बोर्ड भंग होने के कारण) अपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रशासन या परामर्शी समिति का गठन संबंधी आदेश निर्गत नहीं है। उक्त परिस्थिति में 15 जुलाई 2022 को निर्धारित काउंसिलिंग प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। विदित हो रिविलगंज नगर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक नियोजन होने है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग