राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। छपरा-सीवान रोड एनएच 531 पर कोपा बाजार पर एक अनियंत्रित डीसीएम ट्रक ने सड़क किनारे लगे ठेले में टक्कर मार दी। इस दौरान बाजार पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार अनियंत्रित डीसीएम ट्रक आम लदे ठेले एवं दो बाइक में टक्कर मार दिया। संयोग अच्छा था कि दोनों बाइक से उतर कर नाश्ता कर रहे थे। तभी यह घटना घटी। आम बेच रहे ठेला वाला जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने उसका इलाज कोपा चट्टी पर स्थित एक निजी अस्पताल में कराया। ग्रामीणों ने बताया कि कोपा थानाध्यक्ष को दर्जनों लोगों ने फोन किया लेकिन फोन नहीं उठाए। तब तक ट्रक चालक लेकर भाग गया था। लोगों के मुताबिक कोपा चट्टी पर ही अवैध बालू लदे ट्रैक्टर एवं दो पहिया चारपहिया वाहनों को खड़ा रहने के कारण ही बराबर हादसा होते रहता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग