राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुरु के प्रति श्रद्धा, निष्ठा व सम्मान का प्रतीक गुरु पूर्णिमा पर्व बुधवार को जिले भर में पारंपरिक रूप से धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर व बिल्वपत्र व जल चढ़ाकर गुरुपूर्णिमा पूजन किया। डोरीगंज, सिंगाही गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। आमी शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरुपूर्णिमा की धूम रही। स्कूल कालेज में गुरुजनों को नमन कर पर्व मनाया गया। बुधवार को तड़के से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लग गई। भक्तों ने गंगा जल, बिल्वपत्र, भांग, धतूरा, मदार, नैवेद्य, फल पुष्ट आदि के साथ भोले शिव का भोग लगाकर जलाभिषेक किया। शहर के प्रभुनाथ नगर स्थित शिव मंदिर में व प्राचीन शिव मंदिरों में भारी भीड़ रही।
गुरुपूर्णिमा का बताया महत्व प्रसाद स्वरूप बांटे पौधे:
परम पूज्य गुरुदेव शिवपूजन जी महाराज एवं नागा बाबा ने संपूर्ण व्यक्तित्व और गुरु पूर्णिमा के पर्व पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु और शिष्य परंपरा का दिन है । गुरु का अर्थ होता है अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले, युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का संपूर्ण व्यक्तित्व इसी पर आधारित रहा। उन्होंने विचार क्रांति अभियान चलाकर जन-जन को हाथ में संस्कार के साथ व्यक्तित्व परिष्कार का गुण सिखाया। हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, हम बदलेंगे युग बदलेगा का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा