राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। हर साल की तरह इस बार भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी निजानंद परमहंस जी महाराज की तपोस्थली मांझी प्रखंड के बरवां गांव स्थित बाबा सुखारी नाथ शिव मंदिर परिसर में बुधवार को सुभाष दास के देख-रेख में विशेष पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन व 24 घण्टे के रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें आस-पास के क्षेत्र से जुटे श्रद्धालुओं समेत प्रतिवर्ष की भांति सारण जिले के मढ़ौरा के अलावें दरियापुर, परसा से भी लोग पहुंचे। मढ़ौरा से स्वामी जी के परम शिष्य पुरुषोत्तम दास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में निजानंद परमहंस जी महाराज के अनुयायी शामिल हुए। मढ़ौरा से पहुंचे रघुनाथ यादव, शिवपूजन सिंह, हीरालाल सिंह शिरोमणि, बिनोबा दास, सोनू महावीर, पवन बाबा, छोटन बाबा, 95 वर्षीय भोला बाबा व दरियापुर की राम सखी आदि ने बताया कि हम लोग सन 1985 से प्रतिवर्ष गुरु-पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी जी की तपोस्थली बरवां गांव आते रहे हैं और यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं। स्वामी जी के शिष्य पुरुषोत्तम दास जी ने कहा कि संसार व जीवन में गुरु का स्थान सबसे ऊंचा है। गुरु के बिना जीवन के रहस्य को समझना बड़ा हीं कठिन है। सच्चे गुरु के मार्गदर्शन में हीं व्यक्ति जीवन में सफल हो सकता है। गुरु हीं हमें संसार के भव-सागर से पार करा सकता है। सच्चे गुरु से मिले ज्ञान व मार्गदर्शन में हीं आगे बढ़कर जीवन के किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अतः गुरु के स्थान को भगवान से भी ऊंचा माना गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग