राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया ( सारण)। थाना क्षेत्र के भटगाई गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में घायल हरि शंकर पाठक ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें हरेन्द्र पाठक, विकास पाठक, आकाश पाठक, और जयंती देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि पूर्व के विवाद को लेकर आरोपीगण लाठी-डंडे और लोहे की रड से मारपीट कर घायल कर दिये। बचाने आये परिवार के अन्य सदस्य तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। जब घायलों को इलाज कराने के लिए रेफरल अस्पताल तरैया लेकर चले गए। इसी बीच आरोपियों ने फायदा उठाकर घर में घुसकर गहने और 25 हजार रुपये निकाल लिये। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग