राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के चंचलिया पंचायत के मुखिया नंदकिशोर साह पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि मुखिया अपने पंचायत कार्यालय से पंचायत सचिव के साथ आ रहे थे उसी दौरान उनका बाइक रुकवाकर दो व्यक्तियों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हमला के दौरान मुखिया श्री साह बाइक से कूदकर भागे और अपनी जान बचाई। मामले में मुखिया ने तरैया थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मुखिया ने बताया कि बुधवार को दोपहर में वह अपने पंचायत कार्यालय से पंचायत सचिव वीरेन्द्र राय के साथ बाइक से तरैया आ रहे थे कि भलुआ ठाकुरबाड़ी चौक के समीप एक चारपहिया गाड़ी से भलुआ शंकरडीह निवासी सरोज महतो व संतोष शर्मा उर्फ कालू उतरे और चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हमला के दौरान बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। हमला में पंचायत सचिव भी बाल – बाल बच गये। मुखिया व पंचायत सचिव समेत मुखिया के दर्जनों समर्थक तरैया थाने पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग