राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग के एन एच 531 पर स्थित दाउदपुर थाना के समीप गुरुवार को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार पति पत्नी व पुत्र गभीर रूप जख्मी हो गये। घायलों को स्थानीय पुलिस के सहयोग से एकमा स्वास्थ्वय केंद्र पर उपचार के बाद गभीर स्थिति देख चिकित्सको ने छपरा रेफर कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एकमा थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी उप मुखिया कन्हैया प्रसाद सोनी अपने बाइक से पुत्र को इलाज कराकर छपरा से गांव पत्नी गुड़िया देवी व पुत्र के साथ लौट रहे थे। तभी दाउदपुर थाना के नजदीक पहुचते ही एकमा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया जहा तीन लोग गभीर रूप से जख्मी हो गये। वही पुलिस ने ट्रक को पकड़ने के लिए पीछा लेकिन बेकाबू ट्रक ने पुलिस वाहन को चकमा देकर फरार हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग