राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। ससुराल में दामाद की हत्या कर शव गायब कर देने के मामले में पीड़ित महिला ने सारण पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन देकर पुत्र की सलामती व बरामदगी की गुहार गयी है। आवेदन के अनुसार बैशाली जिले के हाजीपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव की एक महिला कलिया देवी ने कहा है कि उनके पुत्र संतोष शर्मा की शादी दाउदपुर थाना क्षेत्र के नासिरा गाँव निवासी मुंगरी शर्मा की पुत्री सपना के साथ करीब डेढ़ वर्ष पुर्व हुयी थी। बात दे कि सपना संतोष की पहली पत्नी के मरने के बाद दूसरी पत्नी है। संतोष ससुराल में घर और मकान बनाने को लेकर अपने भाइयों से पांच लाख रुपये कर्ज लेकर आया था। वही ससुराल वालों ने न जमीन खरीदे न ही मकान बना। तब संतोष ने पैसे वापसी दबाव बनाया तो ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव गायब कर दिया। जिसकी सूचना पर दाउदपुर थाना पहुच कर आपबीती बताया तो थाना ध्यक्ष झूठा ठहराकर लौट दिया। पुलिस हमारी मदद करे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग