राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी श्री निवास तिवारी और अनिता देवी के पुत्र निखिल कुमार तिवारी का चयन बिहार में दरोगा के पद पर हो गया है। निखिल बचपन से ही पढ़ने मे मेधावी था। निखिल ने यह भी साबित कर दिखाया है की कभी भी हार नही माननी चाहिए। निखिल पिछले साल भी बिहार दरोगा का लिखित परीक्षा मेंस परीक्षा व शारीरिक परीक्षा पास किया था। हालाँकि दुर्भाग्य वश पिछले साल की मेरिट में वह अपनी स्थान बनाने से वंचित रह गया था। लेकिन इस बार दरोगा परीक्षा में चयनित होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अपने बुलंद हौसले साथ वह दरोगा की तैयारी करने वालो के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया है। इस सफलता पर गाँव में खुशी का माहौल है। माता पिता सहित सारे सगे संबंधियों में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग