मशरक में अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में दो घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में दो महिला घायल हो गई। पहले मामले में थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में मकान के सटे पेड़ लगाने पर रोकने के विवाद में जमकर मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान गंगौली दक्षिण टोला गांव निवासी सीता शरण सिंह की 60 वर्षीय पत्नी चिन्ता देवी के रूप में हुई। मामले में घायल महिला ने बताया कि उसके मकान से सटे ही पेड़ लगाने से रोकने पर विजय सिंह से मारपीट हो गई जिसमें उसके सर पर लोहे के रड लगने से घायल हो गयी। वही दूसरे मामले में गंडामण गांव में मछली के आरसी के विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें रेयाजुदीन मिया की 38 वर्षीय पत्नी सलमा खातुन घायल हो गई। मामले में घायलों ने थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग