राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के तकियां पंचायत के मुखिया शैलेश कुमार यादव ने नगरा सीओ मोहित सिन्हा को लिखित आवेदन देकर अतिक्रमण जमीन मापी कर मुक्त कराने के लिए आवेदन दिया है। बतादे की तकियां पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनने की स्वीकृति मिल गयी है और कार्य भी शुरू हो गया था लेकिन कुछ लोगो द्वारा जमीन को अतिक्रमण किया गया है जिसके बाद काम नही होने दिया जा रहा है। जिसको लेके पंचायत के मुखिया ने सीओ को आवेदन देकर अतिक्रम मुक्त कराने की मांग की है। जिससे पंचायत सरकार बन सके और पंचायत स्तरीय लोगो को लाभ मिलने लगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग