राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक एवं यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए 14219/14220 वाराणसी- लखनऊ- वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का टर्मिनल परिवर्तन किया जायेगा। फलस्वरूप यह गाड़ी वाराणसी जं. के स्थान पर बनारस से चलायी जायेगी। टर्मिनल परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी की संख्या 15 अगस्त, 2022 से निम्नवत परिवर्तित हो जायेगी। गाड़ी सं. 14219 वाराणसी- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 अगस्त, 2022 से वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित टर्मिनल बनारस से 15107 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूप में चलायी जायेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में गाड़ी सं. 14220 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 अगस्त, 2022 से वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित टर्मिनल बनारस में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी परिवर्तित नम्बर 15108 लखनऊ-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूप में चलायी जायेगी।


More Stories
15 नवम्बर से वाराणसी मंडल पर दो जोड़ी नई अनारक्षित विशेष मेमू गाड़ियों का होगा संचलन
पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा के मिनी स्टेडियम में ‘‘राष्ट्रीय बाल दिवस- 2023’’ का हुआ आयोजन
मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मचारियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी