फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या, सदमें में परिजन
गड़खा(सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव में 23 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक हरि कृष्णा माझी का 23 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार मांझी बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि पंकज बुधवार देर रात्रि खाना खाकर अपने कमरे में सो गया।गुरूवार सुबह काफी देर तक जागना ही जगा तो घर वाले ने कमरा का दरवाजा खोल कर देखा एवं पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। पंकज के मौत के बाद पिता हरि कृष्ण मांझी मां चुनचुन देवी भाई समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग