संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 40 लीटर देशी शराब बरामद कर लिया।जबकि पाँच सौ लीटर महुआ मीठा मिश्रित सामग्री को नष्ट कर दिया गया। मामला थाना क्षेत्र के करही का है। हालांकि इस दौरान पुलिस की आने की भनक लगते ही धंधेबाज भागने में सफल रहे। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को नामजद किया गया है। छापेमारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने किया।नव नियुक्त थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के धंधेबाजों पर पुलिस की पैनी नजर है। जिसको लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग