राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पेड़ काटने गए व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के मानोपाली का है। दर्ज प्राथमिकी में पिंडरा निवासी व पीड़ित रामप्रसाद शर्मा ने बताया है कि एक माह पूर्व मानोपाली निवासी अजय सिंह उर्फ डोमन सिंह से आम एवं गूलर का पेड़ खरीदा था। जिसके एवज में दस हजार रुपये भी एडवांस दिए थे। अब जब पेड़ काटने के लिए गए तो अजय सिंह एवं उनके पुत्र अभय सिंह उर्फ बब्लू सिंह पेड़ काटने से रोक दिए और मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे। मारपीट के क्रम में नामजदों ने मजदूर को देने के लिये पॉकेट में रखे पांच हजार रुपये भी निकाल लिए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग