राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। किराना दुकान की आड़ में शराब की खरीद- विक्री कर रहे धंधेबाज को सहाजितपुर पुलिस ने छापेमारी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी का है। एसआई अमित कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि बंगालीपट्टी में राणा प्रताप सिंह अपने किराना दुकान के पास शराब की विक्री कर रहे है। जहाँ कुछ लोग बैठकर शराब का सेवन कर रहे है। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख कुछ लोग भागने लगे। जिसमें से एक व्यक्ति को बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जबकि बाकी लोग भागने में सफल रहे। गिरफ्तार व्यक्ति दुकान स्वामी राणा प्रताप सिंह बताया गया है। जहाँ तलाशी के क्रम में दुकान के बगल में छिपा कर रखे चार लीटर देशी शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग